Bareilly Crime News: प्रॉपर्टी विवाद में बहाया खून ! भतीजों ने दिया धक्का, तीसरी मंजिल से गिरकर कपड़ा व्यापारी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विवाद के दौरान कपड़ा व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां के किला थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान कपड़ा व्यापारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को उनके भतीजों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं।

भतीजों ने छत से फेंका
सीओ अंजनी कुमार ने बताया कि सूर्य प्रकाश गुप्ता का भाई से प्रापर्टी का विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर अपने वह अपने घर पर थे। दोपहर करीब 12 बजे भतीजों से विवाद हो गया। मकान की छत पर विवाद चल रहा था। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई थी। जिसमें आरोपियों ने सूर्य प्रकाश गुप्ता को छत से धक्का दे दिया। उन्हें लोग पास के अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों को तलाश रही पुलिस
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस की तरफ से बताया गया हैं कि वारदात को अंजम देने के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी गिफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है।

संबंधित समाचार