NTA CUET Exam Delay : CUET परीक्षा में देरी, तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ केंद्रों पर 3 की जगह शाम 4 बजे होगा एग्जाम

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी (यूजी) 2026 के दौरान आज कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा शुरू होने में देरी हुई। एनटीए ने कहा कि परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनी टीसीएस ने अपने स्तर पर आई तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी थी।

एनटीए ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि समस्या का समाधान कर लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी को नुकसान न हो। इसके लिए प्रभावित केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया जा रहा है। 

उन्होंने दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी, जबकि परीक्षा अब शाम 4:00 बजे शुरू होगी। पहले यह परीक्षा 3:00 बजे शुरू होनी थी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि सुबह सत्र के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा की पूरी अवधि उपलब्ध कराई गई है और उन्हें निर्धारित समय पूरा होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी। 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पलाइन 91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं। सीयूईटी(यूजी) से संबंधित नवीनतम जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का शुभांरभ, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा