Hardoi News : प्राथमिक विद्यालाय के दो छात्र रामगंगा नदी में डूबे! 4 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

हरदोई। प्राथमिक स्कूल के दो छात्र गांव के बाहर से निकली रामगंगा नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे, उसी दौरान एक छात्र गहरे पानी में फंस गया, दूसरा छात्र उसे बचाने पहुंचा, नतीजतन दोनों छात्र पानी में डूब गए, इसका पता होते ही गांव में कोहराम मच गया। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों छात्रो के शव ढूंढ कर नदी से बाहर निकाले गए।

बताया गया है कि अरवल थाने के निकामदपुर निवासी बृजपाल का 10 वर्षीय इकलौता पुत्र किशन प्राथमिक स्कूल जीवनपुरवा में पांचवी और उसी गांव निवासी रामशंकर का 9 वर्षीय इकलौता पुत्र ध्रुव उसी स्कूल में चौथी का छात्र था। दोनों में गहरी दोस्ती थी, शनिवार की शाम को किशन और ध्रुव गांव से करीब 500 मीटर दूर निकली रामगंगा नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे।

उसी दौरान ध्रुव पानी में उतरा, लेकिन गहराई में फंस गया, उसे डूबता देख किशन बचाने दौड़ा, नतीजतन दोनों छात्र गहरे पानी में डूब गए, इसका पता होते ही वहां कोहराम बरपा हो गया, दोनों छात्रों के घर वाले पहुंचे, आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू करते हुए करीब चार घंटे बाद दोनों छात्रों के शव नदी से ढूंढ कर बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है,राजस्व टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार