Gonda News : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 2 छोटे बच्चों के साथ टावर पर चढ़ी महिला, मान मवौव्वल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी फोर्स पुलिस मौके पर मौजूद

गोंडा, अमृत विचार। न्याय की मांग को लेकर एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। पीड़िता तरबगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन पुलिस अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है इससे आहत होकर पीड़िता अपने एक बच्चे के साथ सोमवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर रघुकुल विद्यापीठ कॉलेज के पीछे स्थित  मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़ी महिला लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत टीम मौके पर पहुंच गई है।

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विश्वामित्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार रजक, सीओ आनंद राय, नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं और महिला से बातचीत कर उसे समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं। आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। महिला को नीचे उतरने के लिए पुलिस का प्रशासनिक अधिकारी लगातार मां मनोबल में जुटे हुए हैं।

संबंधित समाचार