Hardoi News: हरदोई के 4 डॉक्टरों समेत 50 चिकित्सकों का तबादला, महानिदेशक ने जारी की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

हरदोई। सूबे में तैनात 50 पीएमएचएस (समूह-ख) एलोपैथिक  डाक्टरों ने खुद से तबादला किए जाने की अर्ज़ी दी थी, उसी कड़ी में शासन ने उन डाक्टरों की तबादला सूची जारी की है। महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार अरुण ने जो सूची जारी की है, उसमें 100 बेड हास्पिटल में तैनात और सीएमओ के अधीन दो-दो डाक्टरों का नाम भी शामिल है।

महानिदेशक (चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार अरुण ने सूबे के 50 डाक्टरों के साथ 100 बेड हास्पिटल में तैनात डॉ. सुरजीत (एमबीबीएस) का 100 संयुक्त चिकित्सालय लालगंज, आज़मगढ़ और 100 बेड हास्पिटल में तैनात डॉ. विवेक कुमार वर्मा (एमबीबीएस) का सीएमओ वाराणसी के अधीन तबादला किया गया है। इसी तरह सीएमओ हरदोई के अधीन डॉ. मोहम्मद मुस्लिम अंसारी (एमबीबीएस) को सीएमओ मऊ और डॉ.धर्मेंद्र कुमार (एमबीबीएस) का सीएमओ आज़मगढ़ के अधीन  तबादला किया गया है।

संबंधित समाचार