Thukara Ke Mera Pyar 2 Trailer : एक बार फिर देखने को मिलेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल, सीज़न 2 के ट्रेलर जल्द होगा प्रीमियर
पटना। "ठुकरा के मेरा प्यार" सीजन 2 का ट्रेलर आ चुका है, जो-अहसास दिलाता है कि मोहब्बत इतनी मासूम नहीं रही और इसके ना जाने कितने रूप होते हैं। इस सीरीज में धवल ठाकुर एक ऐसे इंसान कुलदीप कुमार का किरदार निभाते हुए वापसी कर रहे हैं जो अपराधबोध और जुनून के बीच जूझ रहा है। एक ऐसा इंसान जिसने ऐसी कोई एक ऐसी गलती की, लेकिन उसका सब कुछ तहस-नहस हो गया और अब एक बार फिर वह खुद को राजनीति, सत्ता और अधूरी भावनाओं के खतरनाक जाल में खिंचता हुआ पाता है।
https://twitter.com/JioHotstar/status/2061338844184887661?s=20
नायिका संचिता बसु, शानविका चौहान के रूप में और भी ज्यादा धाकड़, दमदार और शक्तिशाली बनकर उभरती हैं। सत्ता के बेरहम गलियारों से गुज़रते हुए वह नियमों को मानने से साफ़ तौर पर इंकार कर देती है, भले ही इसके लिए उसे इस रास्ते में रिश्तों की परिभाषा को ही क्यों न बदलना पड़े। यह ट्रेलर इस सीज़न की एक ऐसी झलक दिखाता है, जो हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामे, सुलगते हुए बदले, इमोशनल टकराहट और टकरावों से भरा हुआ है।
इस खेल में कुलदीप और शानविका खुद को एक ऐसे विपरीत छोर पर पाते हैं, जहाँ भरोसा बेहद नाजुक होता है और इरादे कभी वैसे नहीं होते जैसे दिखाई देते हैं। ठुकरा के मेरा प्यार का यह सीज़न जज़्बातों के उस तूफ़ान को और भी ज़्यादा गहरा करता है जिसने पहले सीज़न को एक मिसाल बनाया था इस बारे में नायिका संचिता बसु ने कहा कि "सीज़न 2 पात्र शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है, जो जज़्बाती तौर पर अनकही और अप्रत्याशित है।
सीरीज में कुलदीप कुमार के रूप में वापसी कर रहे धवल ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि, "कुलदीप इस सीज़न में अपने अतीत का बोझ उठाता है। वह इमोशनल होने के साथ ही एक अजीब तरह के द्वंद्व में है, वह जो महसूस करता है और जो दुनिया उससे उम्मीद करती है, उसके बीच लगातार फंसा हुआ रहता है। यह ट्रेलर केवल एक झलक दिखाता है कि इस बार उनकी यात्रा जज्बाती और निजी हो जाती है। इस बार कहानी का दायरा भले ही बहुत बड़ा हो गया हो, लेकिन इसके जज़्बातों की जो बुनियाद और आत्मा है, उतनी ही सच्ची और ज़मीनी है।
