CBSE Revaluation Portal फिर Crashed! 4 लाख से ज्यादा छात्रों की उम्मीदें टूटी, लॉगिन-फ्रीजिंग से बवाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मुश्किलें एक बार फिर छात्रों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के लिए लंबे इंतजार के बाद जब पोर्टल सक्रिय हुआ तो छात्रों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन यह ख़ुशी महज कुछ घंटों की मेहमान साबित हुई।

पोर्टल लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छात्रों की शिकायतों की बाढ़ आ गई। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन फ्रीज हो जाना, बार-बार एरर आना और सिस्टम क्रैश होने जैसी समस्याएं सामने आईं। कई छात्रों ने पोर्टल पर ऑनलाइन गड़बड़ियों के वीडियो भी शेयर किए। बोर्ड को विवाद के बाद पोर्टल को दोबारा एक्टिव करना पड़ा है।

4 लाख से अधिक छात्र प्रभावित

इस बार CBSE के पुनर्मूल्यांकन, सत्यापन और फोटोकॉपी पोर्टल की समस्या से 4,04,319 से ज्यादा छात्र सीधे प्रभावित हुए हैं। ये सभी छात्र इस साल अपने उत्तरों की जांच कराने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ समय पहले अनुमान लगाया था कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के चलते करीब 5 में से 1 छात्र पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। बोर्ड को लगभग 80,000 आवेदनों की उम्मीद थी, लेकिन पोर्टल की खराबी ने पूरे सिस्टम को ठप कर दिया।

पिछले दिनों भी लगातार आ रही थीं शिकायतें

कक्षा 12वीं के रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक लगातार परेशान हैं। पहले भुगतान गेटवे में खराबी, ज्यादा पैसे कटने, रसीद न मिलने, लॉगिन फेल होने और स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाएं धुंधली या अधूरी आने जैसी शिकायतें सामने आई थीं। अब पोर्टल सक्रिय होने पर भी तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं।

छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा चरम पर है। लंबे इंतजार और बार-बार दिए जा रहे आश्वासनों के बावजूद CBSE पोर्टल की बार-बार खराबी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

CBSE छात्रों से अपील

पोर्टल पर बार-बार कोशिश करें। बोर्ड ने समस्या सुधारने का दावा किया है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जा रही है कि स्क्रीनशॉट और वीडियो सुरक्षित रखें।

 

संबंधित समाचार