Uttarakhand PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस-2024 का रिजल्ट घोषित, जसमीत कौर बनी टॉपर
उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा से डिप्टी एसडीएम पद पर 9 और डीएसपी के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर सूची अपडेट कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी लिस्ट देख सकते हैं।
अमृत विचार : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लंबे अरसे से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उन अभ्यर्थियों के परिवारों में जश्न छा गया, जिन्होंने सफलता हासिल की है। बेटियों का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा। जसमीत कौर उत्तराखंड पीसीएस की टॉपर बनी हैं।
डिप्टी कलक्टर (SDM) पद पर नौ अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर 10 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
इसके अलावा जिला कमांडेंट होमगार्ड पद के लिए 5 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। पंचायती राज अधिकारी, कार्याधिकारी जिला पंचायत और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पद पर एक-एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। ग्रामोद्योग अधिकारी पद पर 6 अभ्ययर्थी नियुक्त हुए हैं। वहीं, 58 अभ्यर्थी उप-शिक्षा अधिकारी बने हैं।
दोनों विंग की टॉपर बेटियां
-पीसीएस-2024 की ओवरऑल टॉपर जसमीत कौर रही हैं। वह एसडीएम बनी हैं। डीएसपी की सूची में पहले स्थान पर अदिति पुनेठा हैं।
