Amethi News: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

जायस/अमेठी, अमृत विचार: जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्शी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय किशोर की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार, किशोर अपने घर से बृहस्पतिवार को देर शाम एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में ग्रामीणों ने उसका खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

मामले की जांच शुरू

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह और सीओ दिनेश मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोर की हत्या किन परिस्थितियों में और किसने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Great Nicobar Project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सरकार को घेरा, बोले-''रक्षा रणनीति से इसका कोई संबंध नहीं''
UP Board Compartment 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों को सुधार का दूसरा मौका, इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए मांगे आवेदन
Mainpuri News : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मैनपुरी में भव्य स्वागत, डिंपल यादव समेत सपा नेताओं की मौजूदगी
नोएडा के दो अलग-अलग सेक्टर में लगी आग, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं  
UPMRC का राष्ट्रीय कीर्तिमान: 1.1 लाख वर्ग मीटर का ग्रीन बेल्ट और सौर ऊर्जा से चमक रही लखनऊ-कानपुर मेट्रो