Mainpuri News : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मैनपुरी में भव्य स्वागत, डिंपल यादव समेत सपा नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में सपा सांसद डिंपल यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मैनपुरी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय के पास उनके कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सपा सांसद डिंपल यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। साथ ही समाजवादी पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुसलमानों ने भी किया गाय को राष्ट्रमाता घोषित का समर्थन
इस अवसर पर शंकराचार्य द्वारा गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का मुसलमानों ने भी खुलकर समर्थन किया। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि गौ-संरक्षण सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने वाला कदम है।
कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ-माता की रक्षा और उसके सम्मान पर जोर देते हुए जनता को संबोधित किया। सपा नेताओं की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक और सामाजिक रूप से खास महत्व दिया।
