UP Board Compartment 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों को सुधार का दूसरा मौका, इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए मांगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रयागराज/लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र परीक्षार्थी 6 जून से 27 जून की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सरकार का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को दूसरा अवसर देना है, जो मामूली अंतर से सफलता से वंचित रह गए हैं।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जबकि कम्पार्टमेंट परीक्षा में दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी किसी एक विषय की परीक्षा देने के पात्र होंगे। इसके लिए 256.50 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है।

इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए 306 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र और चालान की मूल प्रति डाउनलोड कर अंतिम तिथि के तीन दिन के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य होगा।

संबंधित समाचार