कॉप ऑफ द मंथ बने इंस्पेक्टर कृष्णानगर, DCP साउथ ने अपने जोन में ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम किया लागू... हर कार्य मिलेंगे अंक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन में लागू किए गए ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम लागू होने के बाद मई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों और दरोगा को डीसीपी साउथ ने सम्मानित किया है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार सिंह को कॉप ऑफ द मंथ घोषित किया गया। वहीं, तीनों सर्किलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दरोगा भी सम्मानित किए गए। डीसीपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि 13 मई से जोन में थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव इवेल्यूएशन सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत विभिन्न पुलिस कार्यों के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं।

मई के मूल्यांकन में कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने 1046 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, गोसाईंगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने 958 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान और मोहनलालगंज इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी 892 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा दरोगा की श्रेणी में मोहनलालगंज सर्किल से चौकी प्रभारी भागूखेड़ा आशीष कुमार, गोसाईंगंज सर्किल में सीसी टीम प्रभारी लाल सिंह और कृष्णा नगर सर्किल में सीसी टीम प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीसीपी ने बताया कि इस सिस्टम मे प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा किये जा रहे कार्यों के अंक दिये जाते है, जैसे गुंडा एक्ट पर 50 अंक, गैंगस्टर एक्ट पर 100 अंक, इनामी की गिरफ्तारी के 100 अंक, आईजीआरएस निस्तारण के 200 अंक समेत हर काम के अंक तय हैं। उसी के हिसाब से रेटिंग बनती है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज