Barabanki News : ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर ग्राम चौबीसी के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

बाराबंकी। जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर ग्राम चौबीसी के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस के अनुसार, मुर्गी दाना लदे ट्रक में पीछे से एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। 

नहीं हो सकी दोनों मृतकों की पहचान

ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे। हादसे में ट्रेलर में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। इनमें से एक शव बुधवार सुबह मुर्गी दाने के नीचे दबा हुआ मिला। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायलों में निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) भी शामिल हैं।

जानिए क्या बोले प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के कारण राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

संबंधित समाचार