ICC ODI Player of the Decade: विराट कोहली बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, धोनी को मिला ये खास सम्मान
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और वनडे क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आईसीसी ने खेल भावना पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की है। आईसीसी ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। आईसीसी ने …
दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और वनडे क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आईसीसी ने खेल भावना पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की है।
आईसीसी ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। आईसीसी ने टि्वटर पर लिखा, “ अविश्वसनीय विराट कोहली ने आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का सर गारफील्ड साेबर्स अवार्ड जीत लिया है।” विराट ने इस दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सर्वाधिक 20,396 रन बनाए। विराट ने दशक में सबसे अधिक शतक और अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया।
The incredible Virat Kohli wins the Sir Garfield Sobers Award for ICC Male Cricketer of the Decade ?
? Most runs in the #ICCAwards period: 20,396
? Most hundreds: 66
? Most fifties: 94
?️ Highest average among players with 70+ innings: 56.97
? 2011 @cricketworldcup champion pic.twitter.com/lw0wTNlzGi— ICC (@ICC) December 28, 2020
विराट ने इस दौरान 66 शतक और 94 अर्धशतक लगाए। 70 से अधिक पारी खेलने वाले क्रिकेटरों में उनका औसत भी सर्वाधिक 56.97 रहा। इसके अलावा विराट 2011 का वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। आईसीसी ने विराट को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर भी चुना है। इस दशक में विराट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस दौरान वनडे क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आईसीसी ने इस दशक के खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। धोनी ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट के दौरान शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विवादास्पद तरीके से रन आउट हुए इयॉन बेल को बल्लेबाजी के लिए वापस बुलाने का फैसला लेकर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया था।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्मिथ ने इस दशक में टेस्ट क्रिकेट में 65.79 की औसत से 7040 रन बनाए। स्मिथ ने इस दौरान 26 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए। वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को आईसीसी ने दशक का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना है। राशिद ने इस दौरान टी-20 क्रिकेट में 12.62 की औसत के साथ सर्वाधिक 89 विकेट लिए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसी पैरी को आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी-20 महिला क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है।
