FIFA World Cup 2026: अचानक क्यों गिर गए फीफा मैचों के टिकटों के दाम? जानें असली वजह

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार । Co-host अमेरिका और मैक्सिको के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद FIFA World Cup के क्वार्टर फाइनल मैचों के टिकटों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टिकटों की बिक्री करने वाली वेबसाइट 'टिकपिक' के अनुसार, कैलिफोर्निया के इंगलवुड में शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच खेले गए मुकाबले के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 1,381 डॉलर रही। गौरतलब है कि अंतिम-16 के मैच में बेल्जियम के हाथों अमेरिका की हार से पहले इसी टिकट की कीमत 3,261 डॉलर तक पहुंच चुकी थी।

टूर्नामेंट से टीमों के बाहर होने का असर अन्य मैचों पर भी साफ देखा जा रहा है, शनिवार को होने वाले इस मैच के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत अब 2,049 डॉलर हो गई है। इंग्लैंड की मैक्सिको पर हुई जीत से पहले यह कीमत 3,866 डॉलर थी। इस मुकाबले के लिए भी टिकटों के दाम गिरकर 1,142 डॉलर तक आ गए हैं, जो पहले 2,381 डॉलर पर बिक रहे थे।

फाइनल के टिकट भी उपलब्ध

इस बीच, फीफा ने फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक नया अवसर दिया है। फीफा ने न्यूजर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई को खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल के लिए श्रेणी दो (Category 2) के लगभग 1,200 टिकट बिक्री के लिए जारी किए हैं। इन टिकटों की कीमत 7,380 डॉलर तय की गई है।

ये भी पढ़ें : 
लगातार तीसरी बार लखनऊ के इकाना में सजेगा UP T20 League का रोमांच, ग्रीनपार्क से बदला वेन्यू

 

संबंधित समाचार