14 जुलाई का इतिहास : आज ही के दिन मशीन से पहली बार जमाई गई थी बर्फ, फ्रांसीसी क्रांति की भी हुई थी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

14 जुलाई के इतिहास में विज्ञान, युद्ध, राजनीति और अंतरिक्ष से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने दुनिया की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई

नई दिल्ली। इतिहास में किसी खास दिन पर कुछ ऐसे आविष्कार दर्ज हैं, जो आज भी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। 14 जुलाई की बात करें तो इस दिन मशीन से बर्फ जमाने का पहली बार प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा 1991 में 14 जुलाई को ही ब्रिटिश सेना ने इराक से वापस लौटना शुरू किया था। दरअसल वहां कुर्द लोगों की सुरक्षा के लिए इन्हें तैनात किया गया था। सेना ''ऑपरेशन हैवेन'' का हिस्सा थी जो करीब साढ़े चार लाख कुर्द शरणार्थियों के पुनर्स्थापन के लिए इराक में तैनात की गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई के नाम पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

 14 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
  • 1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके पुत्र लुई अष्टम फ्रांस के राजा बने।
  • 1789: फ्रांस की ऐतिहासिक फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई। पेरिस की जनता ने बास्टिल जेल पर कब्जा कर उसे ध्वस्त कर दिया।
  • 1850: मशीन द्वारा बनाई गई बर्फ का दुनिया में पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया।
  • 1914: रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट प्राप्त किया।
  • 1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
  • 1940: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज क्षेत्र पर बमबारी की।
  • 1951: अमेरिकी टीवी चैनल CBS पर पहली बार किसी खेल प्रतियोगिता (घुड़दौड़) का रंगीन प्रसारण किया गया।
  • 1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत हुई।
  • 1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1987: ताइवान में 37 वर्षों से लागू मार्शल लॉ समाप्त किया गया।
  • 1991: ब्रिटिश सेना ने इराक से वापसी शुरू की। यह सेना 'ऑपरेशन हैवेन' के तहत कुर्द शरणार्थियों की सुरक्षा के लिए तैनात थी।
  • 1996: अमेरिका ने ब्राउन संशोधन के तहत पाकिस्तान को हथियार भेजने शुरू किए।
  • 2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2014: इंग्लैंड की चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में मतदान किया।
  • 2015: नासा का न्यू होराइजन अंतरिक्ष यान प्लूटो तक पहुंचने वाला पहला यान बना।
  • 2024: के. पी. शर्मा ओली नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
  • 2025: फ्रांस की गिजेल पेलिकॉट को पति द्वारा दशकों तक किए गए यौन शोषण के मामले में साहसपूर्वक गवाही देने पर देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया।