Rampur News : जौहर विवि ने नोटिस का नहीं दिया जवाब, कार्रवाई तय

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सात जुलाई को दमकल विभाग ने जारी किया था नोटिस, आरडीए के भवनों के नोटिस के मामले में आज अंतिम दिन

रामपुर में आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय ने दमकल विभाग के नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते विवि पर कार्रवाई तय है।

रामपुर, अमृत विचार। सपा ने मोहम्मद आजम खां के जौहर विश्व विद्यालय को दिए नोटिस के जवाब देने की समय अवधि मंगलवार को समाप्त हो गई। नोटिस का जवाब न देने पर दमकल विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आरडीए द्वारा जारी भवनों को लेकर नोटिस का भी आज अंतिम दिन है। ऐसे में आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विवि पर कार्रवाई हो सकती है।

लखनऊ में हाल में ही हुए कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले के सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया गया था। इसी क्रम में 29 जून और एक जुलाई को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में मोहम्मद अली जौहर विवि में संयुक्त अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान टीम को तमाम खामियां मिलीं थीं। कहीं मानक के अनुसार उपकरण नहीं थे तो कहीं निकासी का मानक अनुसार रास्ता नहीं थी।

निरीक्षण में अधिकांश भवनों में आईएस 2190:2010 एवं उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा अधिनियम, 2022 तथा नियमावली, 2024 के अनुरूप आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएँ उपलब्ध नहीं पाई गईं। अनेक भवनों में अग्निशामक यंत्र निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त संख्या में स्थापित नहीं थे। कई भवनों में आपातकालीन निकास एवं सीढ़ियों की चौड़ाई मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। आवासीय भवनों (ब्लॉक-13 से 17) में अग्निशमन व्यवस्थाएं लगभग शून्य थीं, जबकि ऑडिटोरियम (ब्लॉक-19) में स्थापित होजरील प्रणाली अकार्यशील अवस्था में पाई गई। निरीक्षण में चिन्हित समस्त अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों का नियमानुसार निराकरण कर आवश्यक अग्निशमन उपकरण, फायर सेफ्टी सिस्टम, आपातकालीन निकास एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित किए जाने के निर्देश दिए गए। विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। जिसमे सात दिन में जवाब दाखिल करना था। मगर विश्वविद्यालय की तरफ से समय अवधि निकल जाने तक जवाब दाखिल नहीं किया गया थारामपुर

अग्नि सुरक्षा ऑडिट में मिलीं कमियों को देखते हुए जौहर विवि केप्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था। जिसमे सात दिन में जवाब दाखिल करना था, मगर उनकी तरफ से जवाब नहीं दिया गया है। अब नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - विजय कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारीरामपुर

संबंधित समाचार