शुभम पांडेय कांड : 50 हजार का इनामी हत्यारोपी 6 साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार, टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर नहर में फेंका था शव

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

डीडवाना (राजस्थान) से दबोचा गया आरोपी

यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 के टैक्सी चालक हत्या एवं लूटकांड के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोनू यादव को राजस्थान के डीडवाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ एयरपोर्ट जाने के बहाने टैक्सी बुक कर चालक शुभम पांडेय की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।

राज्य ब्यूरो/लखनऊ/अमृत विचारः यूपी एसटीएफ ने लखनऊ कमिश्नरेट के सरोजनीनगर थाने में वांछित 50 हजार के इनामी अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2019 में टैक्सी छीनने की नीयत से बड़हलगंज गोरखपुर निवासी ड्राइवर शुभम पांडेय की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मामले की तफ्तीश एएसपी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की जा रही थी।

इस दौरान शुभम यादव उर्फ अभिमन्यू यादव पुत्र संतोष यादव निवासी सुखपुरा बलिया के डीडवाना राजस्थान में होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी श्रीगोविंद, देवेश द्विवेदी, अरविंद सिंह एवं सत्यम यादव राजस्थान के डीडवाना पहुंचे और मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट जाने के बहाने बुक कराई थी टैक्सी

मोनू यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी मिथलेश पांडेय, छोटू सिंह व मोहन यादव निवासी बलिया के साथ मिलकर 14-07-2019 को रात्रि को एयरपोर्ट जाने के बहाने एक टैक्सी बुक किया। उक्त टैक्सी का ड्राइवर सुभम पांडेय पुत्र रामनायारण पांडेय निवासी बड़हलगंज गोरखपुर की हत्या कर उसकी गाड़ी छीनने की नीयत से मोनू यादव एवं अन्य ने उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। सरोजनीनगर थाना पुलिस ने मोनू यादव एवं अन्य पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।

(इनपुट- वीके सिंह, राज्य ब्यूरो)

संबंधित समाचार