Moradabad News : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले- भारत की पारदर्शी चुनाव प्रणाली पर पूरी दुनिया को भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले-भारत की सक्षम और पारदर्शी चुनावी प्रणाली पर पूरी दुनिया को भरोसा 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर्स और एआरओ के साथ संवाद किया

मुरादाबाद, अमृत विचार। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), सुपरवाइजर्स और एआरओ के साथ संवाद किया। उन्हें चुनाव की प्रक्रिया में दायित्वों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाने का आह्वान किया। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि उन्हें लंबे समय बाद मुरादाबाद आने का अवसर मिला है। यहां काफी विकास हो चुका है। शहर पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भारत की सक्षम और पारदर्शी चुनावी प्रणाली पर पूरी दुनिया को भरोसा है। चुनाव की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची निर्माण से लेकर मतदान और मतगणना तक की प्रमुख प्रक्रियाएं राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के सामने पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाती हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इसी सक्षमता और पारदर्शिता के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मुरादाबाद में आने पर काफी अच्छा लगा। कहा कि शहर में काफी विकास हुआ है और लोगों से मिलकर अच्छा लगा।

संबंधित समाचार