Barabanki News: छत की सफाई के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
On

राबंकी के देवा क्षेत्र के तासपुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय प्रमिला वर्मा की लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित घर की छत पर सफाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित आवास की छत पर सफाई करते समय बिजली का करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पैतृक गांव तासपुर में शोक की लहर दौड़ गई। 

मृतका की पहचान प्रमिला वर्मा (60), पत्नी वीरेंद्र वर्मा, निवासी ग्राम तासपुर, विकासखंड देवा के रूप में हुई। बताया गया कि वीरेंद्र वर्मा पिछले करीब 30 वर्षों से लखनऊ में परिवार के साथ रह रहे थे और बुधवार को पैतृक गांव आए थे। गुरुवार सुबह प्रमिला वर्मा को भी गांव आना था। 

इससे पहले वह घर की छत पर सफाई करने गई थीं, जहां बिजली की चपेट में आ गईं। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजन छत पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। जांच में उनकी मौत की पुष्टि हुई। प्रमिला वर्मा अपने पीछे दो विवाहित बेटे और एक अविवाहित बेटी छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है।

संबंधित समाचार