Sitapur Fire News: लखनऊ-बरेली हाईवे पर होटल में सिलेंडर लीकेज से भीषण आग, मची अफरा-तफरी, वीडियो बनाते रहे राहगीर

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सीतापुर के खैराबाद स्थित होटल मां गौरी स्वीट्स में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों के बीच हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाने और लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया।

सीतापुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में खैराबाद स्थित लखनऊ-बरेली हाईवे पर गुरुवार सुबह एक होटल में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बढ़ती आग की लपटों को देख हाईवे किनारे स्थित होटल के नजदीक राहगीर इकट्ठा हो गए। लोग आग बुझाने के उपाय ढूंढने के बजाय वीडियो बनाने लगे। ऐसे में सड़क के दूसरे छोर पर स्थित चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और डण्डा फटकार कर लोगों को हटवाकर लगते जाम को सामान्य करवाया। 

लखनऊ-बरेली हाईवे पर होटल में सिलेंडर लीकेज से भीषण आग (1)

खैराबाद थानाक्षेत्र के टिकरिया निवासी विशाल जायसवाल के मुताबिक, उनके दो मंजिला होटल-कम-मकान में सुबह खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। तभी सिलेंडर लीक हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे स्वीट काउंटर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और वे दुकानें बंद कर भागे। 

बताते हैं कि यदि दमकल की बड़ी गाड़ी 10 मिनट भी देर से पहुंचती तो आसपास की दुकानें भी चपेट में आ जातीं। करीब आधे घण्टे से अधिक मशक्कत के बाद दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में खाद्य सामग्री, घरेलू सामान और नकदी के नष्ट्र होने की बात बताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Rampur Road Accident: नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत, भतीजा गंभीर घायल

संबंधित समाचार