Noida News : नोयडा में ILGIM कंपनी में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, बीम गिरने से दो पुलिसकर्मियों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

कंपनी की एक साइड दीवार और लोहे का बीम भरभराकर ढह गया। इसके मलबा नीचे गिरा, जो दमकलकर्मी आग बुझा रहे थे। वे इसकी चपेट में आ गए। इसमें दमकल विभाग के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल हैं। 

अमृत विचार : ग्रेटर नोयडा में बड़ा हादसा सामने आया है। आईएलजीआईएम कंपनी में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान उसके दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। राहत-बचाव के दौरान कंपनी की दीवार और बीम गिरने से 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। तीन की हालत फिल्हाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक सोमवार की आधी रात को कंपनी में आग की सूचना मिली थी। फौरन ही ईकोटेक-3 थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। दकमल टीम आग बुझाने में जुट गई। 

अचानक गिरा लोहे का बीम 

इसी बीच कंपनी की एक साइड दीवार और लोहे का बीम भरभराकर ढह गया। इसके मलबा नीचे गिरा, जो दमकलकर्मी आग बुझा रहे थे। वे इसकी चपेट में आ गए। इसमें दमकल विभाग के मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल हैं। 

घटना से हाहाकार मच गया। आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह और फायरमैन रोहित यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी तीन फायरकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें भी चोटें आई हैं। लेकिन गंभीर हालत नहीं हैं। 

पुलिसकर्मियों के हादसे का शिकार होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। नोएडा के ज्वॉइंट कमिश्नर ने दमकल विभाग की टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख जताया है। 

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में डीजल टैंकर में भीषण विस्फोट, तीन लोग जिंदा जले; बिजली के पोल से टकराने के बाद लगी आग

संबंधित समाचार