Amethi Encroachment News: बिना नोटिस अतिक्रमण हटाने पहुंची NHAI टीम, तहसीलदार ने लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कार्रवाई से पहले नोटिस देने को लेकर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह ने एनएचएआई कर्मियों से मांगा जवाब; अतिक्रमण हटाए बिना वापस लौटना पड़ा

कमरौली/अमेठी, अमृत विचार। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एनएचएआई की टीम बिना पूर्व नोटिस के कार्रवाई करने पहुंच गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह ने कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए एनएचएआई कर्मियों से जवाब-तलब किया। तहसीलदार की नाराजगी के बाद टीम को बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौटना पड़ा।

बताया गया कि एनएचएआई की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ गया कि संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में कोई नोटिस दिया गया था या नहीं। मामला सामने आने पर तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और एनएचएआई कर्मियों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

Amethi Encroachment News

तहसीलदार ने एनएचएआई कर्मचारियों से स्पष्ट पूछा कि जब संबंधित लोगों को नोटिस ही नहीं दिया गया तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है। इस पर मौके पर मौजूद एनएचएआई कर्मियों को फटकार भी लगाई गई। तहसीलदार की आपत्ति के बाद टीम ने कार्रवाई रोक दी और वापस लौट गई।

नोटिस के बिना कार्रवाई पर सवाल

एनएचएआई टीम के लौटने के बाद मौके पर अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी रही। पूरे घटनाक्रम ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि एनएचएआई की ओर से संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी करने के बाद दोबारा कार्रवाई की जाती है या नहीं।

यह भी पढ़ेंः जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती का हमला, बोलीं- ‘सस्ती राजनीति से बचें सरकारें’

संबंधित समाचार