Bareilly News : हरदोई की रजिया ने फरीदपुर के तोताराम के साथ लिए सात फेरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

शादी के बंधन में बंधने के बादा रजिया बोली-शिव की भक्त हूं

रजिया हरदोई जनपद की रहने वाली हैं। वह राजस्थान के जयपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करती थीं। बरेली के फरीदपुर निवासी तोताराम भी उसी भट्टे पर काम करते थे। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ीं और प्रेम हो गया।

अमृत विचार : हरदोई की रजिया ने परिवार से बगावत करके तोताराम के साथ प्रेम विवाह कर लिया। बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। 

रजिया हरदोई जनपद की रहने वाली हैं। वह राजस्थान के जयपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करती थीं। बरेली के फरीदपुर निवासी तोताराम भी उसी भट्टे पर काम करते थे। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ीं और प्रेम हो गया।

रजिया और तोताराम के मुताबिक, दोनों चार साल से प्रेम में है। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। आखिर में दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। 

रजिया और तोताराम बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार ने उनका विवाह कराया। सात फेरे लेकर दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। रजिया ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं है। 

शिव की भक्त हूं 

तोताराम के साथ विवाह के बंधन में बंधने के बाद रजिया ने कहा कि वह शिव की भक्त हैं। वर्षों से शिव की पूजा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह देवी-देवताओं से काफी प्रभावित हैं। दरअसल, रजिया ने विवाह से पहले अपना धर्म बदलकर सनातन स्वीकार किया। इसके बाद ही हिंदू रीति रिवाज से दोनों के विवाह की रस्में संपन्न हुईं। 

 

 

इसे भी पढ़ें-कन्हैया गुलाटी पर एक और मुकदमा, 22 लाख की धोखाधड़ी का मामला 

संबंधित समाचार