Bareilly News : ग्रेटर बरेली में बनेगा भव्य कैनाल फ्रंट, फूल-फव्वारों से सजेगी जलधारा
पैदल चलने के लिए रास्ता, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे
कैनाल फ्रंट पर पैदल चलने के लिए रास्ता, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले और खेल क्षेत्र होंगे। परिवार के साथ बैठने और आराम करने के लिए स्थान और खान-पान के केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। जलधारा के अलग-अलग हिस्सों में फव्वारे लगाए जाएंगे, जबकि शाम के समय विशेष रोशनी से पूरा इलाका जगमगाएगा।
अमृत विचार : ग्रेटर बरेली में रहने वालों को जल्द घूमने-फिरने और सैर के लिए एक नया खूबसूरत ठिकाना मिलने वाला है। बीडीए योजना के सेक्टर-1 हिमाद्रि एन्क्लेव और सेक्टर-2 शिवालिक एन्क्लेव के बीच से गुजरने वाली जलधारा के दोनों किनारों पर भव्य कैनाल फ्रंट विकसित करेगा। पीलीभीत रोड से शुरू होने वाला यह क्षेत्र फूल, फव्वारे, हरियाली और आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा।
मनमोहक को होगा नजारा
कैनाल फ्रंट पर पैदल चलने के लिए रास्ता, साइकिल ट्रैक और जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले और खेल क्षेत्र होंगे। परिवार के साथ बैठने और आराम करने के लिए स्थान और खान-पान के केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। जलधारा के अलग-अलग हिस्सों में फव्वारे लगाए जाएंगे, जबकि शाम के समय विशेष रोशनी से पूरा इलाका जगमगाएगा।
जलधारा के दोनों ओर अलग-अलग प्रजातियों के फूल और पौधे लगाए जाएंगे। आकर्षक पुष्प सज्जा के साथ उद्यान विकसित किए जाएंगे। बीडीए की योजना भविष्य में यहां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने की भी है। इसमें सामाजिक संस्थाओं, उद्यान प्रेमियों और अन्य संगठनों को शामिल किया जा सकता है।
बच्चों के लिए खास आकर्षण
कैनाल फ्रंट पर फूल, पक्षी और पशुओं के साथ खेल और विज्ञान से जुड़ी कलात्मक संरचनाएं भी बनाई जाएंगी। क्रिकेट के बल्ले, शटलकॉक और ग्लोब जैसी संरचनाएं बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।
बीडीए का मानना है कि कैनाल फ्रंट सिर्फ सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा। यहां सुबह-शाम लोग टहलने, दौड़ने और साइकिल चलाने के साथ परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। लोगों की आवाजाही बढ़ने से खान-पान और छोटे कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें-हरदोई की रजिया ने फरीदपुर के तोताराम के साथ लिए सात फेरे