Shahjahanpur News : यूपी के सहकारिता मंत्री बोले-पैक्स क्रेडिट लिमिट बढ़ने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा
किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्रों और अन्य कृषि कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त ऋण उपलब्ध हो सकेगा
सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों, नौजवानों व महिलाओं के हितों के लिए अत्यंत संवेदनशील है। उनके द्वारा पैक्स की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।
अमृत विचार : साधन सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण और किसानों की आर्थिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने पैक्स की ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है। इस ऐतिहासिक कदम के उपलक्ष्य में जिला सहकारी बैंक एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों, नौजवानों व महिलाओं के हितों के लिए अत्यंत संवेदनशील है। उनके द्वारा पैक्स की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।
इससे किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्रों और अन्य कृषि कार्यों के लिए समय पर पर्याप्त ऋण उपलब्ध हो सकेगा। इससे उनकी बिचौलियों पर निर्भरता समाप्त होगी। अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री राठौर ने कहा कि सरकार सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अंतिम व्यक्ति तक लाभ
पैक्स को मजबूत और कंप्यूटर-कृत बनाकर पारदर्शी बनाया जा रहा है। ऋण सीमा में यह वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और कृषि विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सहकारी समितियों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
समारोह में हुआ स्वागत
बरेली मोड़ स्थित एक होटल के हाल में हुए अभिनंदन समारोह में उत्तर प्रदेश पैक्स फेड उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपी सिंह, एआर कोआपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता, बैंक सेक्रेटरी सौरभ द्विवेदी, उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, अनुराग सिंह कठेरिया, अमरजीत सिंह, अंशुल सिंह चौहान, महेश पाल सिंह, नमित दीक्षित, विजय सिंह चौहान, सुमित भदौरिया, अमित मिश्रा, रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें-ग्रेटर बरेली में बनेगा भव्य कैनाल फ्रंट, फूल-फव्वारों से सजेगी जलधारा
