रायबरेली में मिड-डे मील रसोइयों को बड़ा तोहफा, राज्यमंत्री ने बांटे कैशलेस चिकित्सा कार्ड; 5 लाख तक इलाज की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरचंदपुर में सम्मान समारोह का आयोजन, रसोइयों के मानदेय में 1,000 रुपये बढ़ोतरी के साथ 2 लाख का दुर्घटना बीमा और साड़ी के लिए सालाना 1,000 रुपये की सहायता

रायबरेली, अमृत विचार। विकास खंड सभागार हरचंदपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया और शासन की ओर से उनके हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के अमूल्य योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके हित एवं कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसके तहत रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही उन्हें दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा साड़ी खरीदने के लिए प्रतिवर्ष एक हजार रुपये की आर्थिक

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों तक पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण और समय पर भोजन पहुंचाने में मिड-डे मील रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। रसोइये प्रतिदिन अपने परिश्रम और सेवाभाव से बच्चों के पोषण और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करने में अहम योगदान दे रहे हैं। सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को सम्मानित करने के साथ ही कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित किए गए। शासन की ओर से की गई घोषणाओं पर रसोइयों ने प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में मिड-डे मील रसोइये मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को बड़ा तोहफा, CM योगी ने बांटे कैशलेस मेडिकल कार्ड; अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज

संबंधित समाचार