Bareilly News : प्रेम विवाह के एक महीने बाद फंदे से लटका मिला फैजान
पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहे थे फैजान, मौत से टूटा परिवार
जस्मीन के मुताबिक, शनिवार की रात फैजान खाना खाकर सो गए। रविवार की सुबह मेरी आंख खुली तो फैजाने फंदे पर लटके दिखे। उसने फौरन दोनों परिवारों को सूचना दी। फैजान और जस्मीन के घरवाले पहुंच गए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमृत विचार : बरेली में परिवार की मर्जी के बिना प्रेम विवाह करने वाले फैजान का शव फंदे पर लटका मिला। एक महीने पहले फैजान और जस्मीन ने निकाह किया था। दोनों घरवालों से अलग, किराये के मकान में रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फैजाने के सिर से खून निकलने की बात भी सामने आ रही है।
घटनाक्रम सीबीगंज थाना क्षेत्र के नवदिया गांव का है। फैजान ने एक महीने पहले जस्मीन के साथ निकाह किया था। दोनों के परिवार नाराज थे। इसलिए वह किराये के मकान में रह रहे थे।
जस्मीन के मुताबिक, शनिवार की रात फैजान खाना खाकर सो गए। रविवार की सुबह मेरी आंख खुली तो फैजाने फंदे पर लटके दिखे। उसने फौरन दोनों परिवारों को सूचना दी। फैजान और जस्मीन के घरवाले पहुंच गए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिर से खून पर सवाल
बताते हैं कि जब फैजान का शव फंदे से उतारा गया। उसके सिर से खून बह रहा था। इससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो गईं। हालांकि अधिकारिक तौर पर खून की बात पुष्ट नहीं हुई है। घरवाले जरूर संदेह कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
नाराज थे फैजान के घरवाले
फैजान की मौत के बाद उनकी पत्नी जस्मीन ने दावा किया कि फैजान के घरवाले उससे संबंध नहीं रखना चाहते थे। इस बात को लेकर वह काफी परेशान था। बहरहाल, पुलिर हर एंगल पर जांच कर रही है। फैजान के परिवार वाले बिलख रहे हैं।
अस्पताल में वॉर्ड ब्यॉय थे फैजान
फैजान तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की जॉब करते थे। बेटे की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले बेटे से दूरी का पछतावा भी कर रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर नजर
पुलिस ने फैजान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। घटना से हर कोई हैरान है।
इसे भी पढ़ें-: ग्रेटर बरेली में बनेगा भव्य कैनाल फ्रंट, फूल-फव्वारों से सजेगी जलधारा
