Lakhimpur Kheri : रिश्वत की रकम न देने पर दरोगा ने युवक को चौकी पर ले जाकर पीटा, अफसरों ने बिठाई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

रिपोर्ट लगवाने के एवज में मांगे थे पांच हजार रुपये, बाद में देने का किया था वादा 

अनीस अली के मुताबिक उसके भाई रफीक और चुन्ना बरेली सेंट्रल जेल में बंद हैं। दोनों से संबंधित कागजात हाईकोर्ट से 27 जुलाई 2026 को झंडी चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे बुलाकर कागजात पर रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। अनीस ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कहा कि अभी रुपये नहीं बाद में दे देंगे।

अमृत विचार: लखीमपुर खीरी के थाना निघासन क्षेत्र के मटेहिया गांव निवासी अनीस अली ने झंडी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बरेली सेंट्रल जेल में बंद उसके दो भाइयों से संबंधित हाईकोर्ट के कागजात पर रिपोर्ट लगाने के एवज में चौकी प्रभारी ने उससे पांच हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसे चौकी ले जाकर मारपीट की गई।उसकी जेब से सिपाही ने 5000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, एसपी और सीओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

अनीस अली के मुताबिक उसके भाई रफीक और चुन्ना बरेली सेंट्रल जेल में बंद हैं। दोनों से संबंधित कागजात हाईकोर्ट से 27 जुलाई 2026 को झंडी चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी ने उसे बुलाकर कागजात पर रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे। अनीस ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कहा कि अभी रुपये नहीं बाद में दे देंगे। अनीस के मुताबिक, लेकिन बाद में वह रुपये नहीं दे सका। 

पेट्रोल पंप से उठाकर ले गए 

पीड़ित का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह झंडी पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गया था। इसी दौरान चौकी प्रभारी वहां मिले और उसे कथित तौर पर जबरन पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि चौकी में एक सिपाही के साथ मिलकर उसे पट्टे से पीटा गया। उसके हाथ में चोट आई। सिपाही ने उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। 

फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी 

धमकाया कि शिकायत करने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज देंगे। पीड़ित ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल के अलावा एसपी और सीओ से शिकायत कर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आरोप गंभीर-जांच होगी 

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर हैं। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

इसे भी पढ़ें-प्रेम विवाह के एक महीने बाद फंदे से लटका मिला फैजान 

 

संबंधित समाचार