समुद्र किनारे मल्लिका शेरावत ने कराया बिकनी फोटोशूट, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों केरल में छुट्टियां मना रही हैं। मल्लिका ने सोशल मीडिया पर केरल के मौसम का लुत्फ उठाते हुए बिकनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मल्लिका ने फैंस को नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी है। इनमें मल्लिका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही …
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों केरल में छुट्टियां मना रही हैं। मल्लिका ने सोशल मीडिया पर केरल के मौसम का लुत्फ उठाते हुए बिकनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मल्लिका ने फैंस को नए साल 2021 की शुभकामनाएं दी है। इनमें मल्लिका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
मल्लिका इनमें समंदर किनारे मल्टीकलर्ड बिकिनी और रेड फ्लावर प्रिंट शॉटर्स पहने नजर आ रही हैं। आंखों पर सन ग्लासेज लगाए अपनी दोनों बाहें फैलाए, अभिनेत्री ने फैंस को नए साल की बधाइयां दी हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरी शुभकामनाएं और आप सभी को 2021 की हार्दिक बधाई। इनमें मल्लिका खूबसूरती से अपना फिगर फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।
इससे पहले भी मल्लिका शेरावत ने बिकिनी पहने कई ग्लैमरस तस्वीरे शेयर की थी। उन्होंने 2020 के अंतिम दिन में यलो बिकिनी पहने अपनी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ ही उन्होंने साल 2020 को गुडबाय कहा था।
येलो बिकिनी में मल्लिका अपनी बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी। वे समंदर किनारे किसी रिजॉर्ट के गार्डन में सीढ़ियों पर बैठी दिखी थीं। उनकी इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट और लाइक्स किए।
