मुंबई एयरपोर्ट पर इस लुक में नजर आए सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल, तस्वीरें वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को बिग बॉस 13 के समय से ही खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने गोवा में नया साल 2021 मनाया और अब मुंबई वापस लौट आए। इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों ने पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए। …

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को बिग बॉस 13 के समय से ही खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने गोवा में नया साल 2021 मनाया और अब मुंबई वापस लौट आए। इसी दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों ने पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा में थे। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं।

शहनाज और सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनसे जुड़ी कोई खबर या फोटो इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो जाती है। एयरपोर्ट पर शहनाज को पिंक कलर की टीशर्ड और शॉर्ट्स में देखा गया, जबकि सिद्धार्थ ऑरेंज रंग की टीशर्ट और ब्लू कलर की जींस में नज़र आए।

सिद्धार्थ और शहनाज के इस नए म्यूजिक वीडियो को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है और म्यूजिक कंपोजर अर्को प्रावो मुखर्जी ने इसे बनाया है। शहनाज ने अपनी गोवा वेकेशन की चंद झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बताया जा रहा है कि दोनों किसी नए म्यूजिक वीडियो में नज़र आएंगे, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगा। इससे पहले सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी दो गानों ‘भुला दूंगा’ और ‘शोना शोना’ में नज़र आ चुकी है।