अमेठी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमेठी, अमृत विचार। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर फर्सी में सरकारी स्कूल के पीछे एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका को जाहिर करते हुए स्थानीय …
अमेठी, अमृत विचार। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर फर्सी में सरकारी स्कूल के पीछे एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका को जाहिर करते हुए स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करवाये जाने की मांग की है।
बताया जा रहा है, थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर फर्सी निवासी राजेन्द्र मौर्य पुत्र सीता राम मौर्य उम्र लगभग 22 वर्ष का शव गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता मिला है।
मृतक के पिता सीताराम मौर्य ने अपने बेटे की हत्या की आशंका को जाहिर करते हुए कहा कि 2 जनवरी को किसी का फोन आया था और वह उसी समय घर से उठकर चला गया था। सुबह उसकी लाश गांव मिली है। स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा लिखे जाने की मांग की है
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
