बाराबंकी: राज्य की महिलाएं खौफ में निकलती है घर से बाहर- एसके बग्गा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ग्राम ढकौली में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के विधायक एसके बग्गा शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा जिला पंचायत सदस्यों के खरीद फरोख्त पर आम आदमी पार्टी रोक लगायेगी। उन्होंने कहा किसानों के साथ …

बाराबंकी, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ग्राम ढकौली में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के विधायक एसके बग्गा शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा जिला पंचायत सदस्यों के खरीद फरोख्त पर आम आदमी पार्टी रोक लगायेगी।

उन्होंने कहा किसानों के साथ मोदी सरकार जलियांवाला बाग जैसा बर्ताव कर रही है। आम आदमी पार्टी और पूरी पार्टी मरते दम तक किसानों के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश में जंगल जैसा राज कायम है। महिलाओं को घर से बाहर निकले में डर लगता है। प्रदेश सचिव व श्रावस्ती के जिला प्रभारी एडवोकेट मन्नू लाल चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से जिस तेजी से लोग जुड़ रहे है उससे सूबे की हुकूमत परेशान है। पार्टी अगले चुनाव में चौकाने वाले नतीजे देगी।

जिला प्रभारी विनय पटेल ने कहा पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लडेगी। इस मौके पर आलोक रंजन, आशीष यादव, विनय श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र गौतम, धर्मबीर सिंह, जुगराज पंकज, विनोद आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार