लखनऊ: समाधान दिवस पर एडीएम और एसडीएम ने सुनी जनता की फरियाद
लखनऊ। तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम एफ.आर विपिन मिश्रा ने की। तहसील दिवस में कुल 154 शिकायतें आईं, जिसमें से राजस्व संबंधित सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी अन्य शिकायतों का निस्तारण एडीएम एफ.आर विपिन मिश्रा ने जल्द ही करवाने का निर्देश दिए। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें …
लखनऊ। तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम एफ.आर विपिन मिश्रा ने की। तहसील दिवस में कुल 154 शिकायतें आईं, जिसमें से राजस्व संबंधित सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी अन्य शिकायतों का निस्तारण एडीएम एफ.आर विपिन मिश्रा ने जल्द ही करवाने का निर्देश दिए।
तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे संबंधित व किसान सम्मान निधि न मिलने की रही। जबकि सरकार किसान सम्मान निधि को एक बड़ी जनकल्याणकारी योजना के रूप में पेश कर रही है। नगर चौगवां के रहने वाले राजाराम ने बताया कि हाड़ कंपाती ठंड में रात गुजारने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वह बहुत गरीब है आवास दिलवाया जाए।
वहीं नगर पंचायत महोना चेयरमैन पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर कई बार उप जिला अधिकारी नवीन चंद्र को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया परंतु अभी तक तहसीलदार द्वारा जांच किए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं दिखी और कठवारा में सरकारी जमीनों की खरीद फरोख्त की शिकायत देखने को मिली। तरहिया वार्ड के नागरिकों ने बताया कि अंबेडकर पार्क में अवैध निर्माण अधिकारियों ने गिरवा दिया था जिसपर गांव के दबंगों ने पुनः कब्जा कर लिया है।
इटौंजा बगहा के ग्रामीण अलीजान ने बताया कि पात्र होने के बावजूद किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तहसील दिवस में और भी कई शिकायतें किसान सम्मान निधि न मिलने की अधिकारियों को प्राप्त हुई। एडीएम एफ आर विपिन कुमार मिश्रा ने समस्त शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीएम एफ आर विपिन कुमार मिश्रा के साथ उपजिलाधिकारी नवीन चंद्र, क्षेत्राधिकारी बीकेटी हृदेश कठेरिया, तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा, खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
