प्रतापगढ़ में सर्राफ की दुकान से दिनदहाड़े 90 लाख की लूट
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के चौक स्थित श्याम बिहारी गली में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट से हड़कंप मच गया। गली में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश एक सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर करीब 90 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के भाग जाने के बाद लोगों को पता चला तो …
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिले के चौक स्थित श्याम बिहारी गली में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट से हड़कंप मच गया। गली में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश एक सर्राफा व्यवसाई की दुकान में घुसकर करीब 90 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गये। बदमाशों के भाग जाने के बाद लोगों को पता चला तो हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जगह-जगह चेकिंग शुरू करा दी और स्वॉट टीम सीसीटीवी कैमरे में कैद डकैतों की फुटेज से सुरागसी में जुट गई।
शहर की श्याम बिहारी गली में सर्राफा बाजार है। इसी गली में रहने वाले सुरेश सोनी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोलकर वह पूजा करके बैठे ही थे कि तीन बदमाश घुस आए। पिस्टल से धमकाते हुए बदमाशों ने काउंटर व खुली तिजोरी में रखे जेवर अपने साथ लाए पिट्ठू बैग में भर लिए।
सुरेश ने बताया कि डेढ़ किलो सोने के जेवर व मोबाइल फोन बदमाशों ने भर लिए। बदमाश लूट को अंजाम दे रहे थे कि इसी बीच बगल में दुकान चलाने वाले विवेक ने उसकी दुकान में बाहर से झांका। लेकिन पिस्टलधारी बदमाश देख वह डरकर भाग गया। अभी वह कुछ समझ भी नहीं पाया था कि बदमाश लूटकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद लूट का शोर मचा तो पुलिस तक सूचना पहुंची। पुलिस ने शहर की सीमाओं व प्रमुख चौराहों पर चेकिंग शुरू कर दी।
