हल्द्वानी: एमबीपीजी कालेज में प्रवेश प्रभारी के साथ अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कालेज में गुरुवार को प्रवेश प्रभारी डॉ. एनएस सिद्ध के साथ अभद्रता की गयी। इसके बाद प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध और युवक ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, एबीवीपी  के जिला संयोजक ने प्राचार्य को पत्र देकर प्रवेश प्रभारी को हटाने की मांग की है। करीब पौने 11 …

हल्द्वानी,अमृत विचार। एमबीपीजी कालेज में गुरुवार को प्रवेश प्रभारी डॉ. एनएस सिद्ध के साथ अभद्रता की गयी। इसके बाद प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध और युवक ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, एबीवीपी  के जिला संयोजक ने प्राचार्य को पत्र देकर प्रवेश प्रभारी को हटाने की मांग की है।

करीब पौने 11 बजे मूल रूप से शहरफाटक अल्मोड़ा निवासी मोहित गुरुवार को एक छात्रा का एमकॉम प्रथम में प्रवेश को लेकर आया था। इस दौरान प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध ने उसे बताया कि उसका प्रवेश निरस्त हो चुका है। ऐसे में अब छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध के साथ मोहित व एबीवीपी के जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट की बहस होने लगी।

देखते ही देखते युवक का पारा चढ़ गया और उसने प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इस पर प्रवेश प्रभारी अपने कार्यालय में अंदर चले गये। बाद में प्रवेश प्रभारी डॉ. सिद्ध और युवक ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।