देहरादून: सरकार के नाकामियों की चार्जशीट बनाएंगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले चार सालों में राज्य को विकास के लिहाज से काफी पीछे ला दिया है। कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की नाकामियों को कमलबद्ध कर जनता के सामने रखे जिससे लोगों को पता चल सके कि चार सालों …

देहरादून,अमृत विचार। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले चार सालों में राज्य को विकास के लिहाज से काफी पीछे ला दिया है। कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की नाकामियों को कमलबद्ध कर जनता के सामने रखे जिससे लोगों को पता चल सके कि चार सालों में उन्होंने क्या खोया है। ऐसा करने के लिए कांग्रेस भाजपा सरकार के चार साल के नाकामियों की चार्जशीट बनाएगी और सरकार के चाल साल पूरा होने वक्त उसे जनता के सामने रखेगी।

प्रदेश प्रभारी के मुताबिक सरकार की नाकामियां, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और मेहनत के दम पर अगली सरकार कांग्रेस की बनना तय है। कांग्रेस महानगर कार्यालय में आयोजित पत्रकवार वार्ता में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार की नाकामियां कलमबद्ध करने को प्रदेश स्तर पर चार्जशीट कमेटी गठित की है। चार्टशीट को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता नाकामियों लोगों के बीच ले जाकर उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे।

कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार की नाकामियों को उनका संगठन लगातार सामने ला रहा है। इसके लिए प्रदर्शन हुए हैं तो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मजबूती के साथ मुद्दों को रखा है। पूरे प्रदेश में दौरे से साफ है कि प्रदेश नेतृत्व को कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सरकार के विकास का मॉडल फेल है, विकास की हालत इससे बदरत नहीं हो सकती। कुभं के विकास कार्यों की हालत खराब है। चार सालों में नाकामियां ही सरकार की उपलब्धियां हैं। युवाओं को रोजगार, महिलाओं के सम्मान की बात हो, किसान भाइयों की आत्मसम्मान की बात हो, सरकार हर जगह फेल है।

प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज तो क्या माफ करती उल्टा केंद्र सरकार के काले कानूनों से किसान और परेशान हैं।
कहा कि प्रदेश में संगठन की और मजबूती के लिए बूथ लेकर तक काम किया जा रहा है। अपने दौरे में उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानी है। संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस तरीके की कार्ययोजना के बारे में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्ष को क्रियान्यवन की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आना तय है।

परिवर्तन उत्तराखंड से होगा
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार जाने की उत्तराखंड से शुरुआत होगी और यहां से फिर कांग्रेस का कारवां केंद्र की तरफ बढ़ेगा। कहा कि भाजपा ने विकास को कोसों पीछे धकेलकर अपने पतन की खुद ही तैयारी कर ली है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि विकास भाजपा सरकार का एजेंडा नहीं है। उनका एजेंडी सांप्रदायिक रहा है। सरकार हर क्षेत्र में विफल है। बेरोजगार के इतने बड़े आंकड़े दे रहे हैं सब गलत हैं। कहा कि लोगों को भी अब वातावरण में परिवर्तन की आहट दिख रही है, लिहाजा 2022 कांग्रेस का है।

संबंधित समाचार