हल्द्वानी: भारत विरोध बयान देने पर भड़का मंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारत विरोधी बयान देने पर महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला का पुतला फूंका और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच के मदरसा प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक हसमत अली अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग गौतम बुद्ध पार्क …

हल्द्वानी,अमृत विचार। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भारत विरोधी बयान देने पर महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला का पुतला फूंका और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समाज की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

मंच के मदरसा प्रकोष्ठ के प्रांत सह संयोजक हसमत अली अंसारी के नेतृत्व में दर्जनों अल्पसंख्यक समुदाय के लोग गौतम बुद्ध पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने पर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और फारुख अब्दुल्ला ने राष्ट्रीय ध्वज के खिलाफ बयान दिए थे।

जो कि देश के अपमान के है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुस्साए लोगों ने मुफ्ती और अब्दुल्ला का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ से चीन के भारतीय सीमा में किए घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय सह संयोजक तुषार कांत हिंदुस्तानी ने कहा कि पाकिस्तान में मुसलमानों अत्याचार हो रहे हैं।

वहीं अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है और लोगों पर हो अत्याचार हो रहे हैं। इन्हें रोकने की जिम्मेदारी बहुसंख्यक समाज की है। इस दौरान आफताब आलम, अफरोज कमाल, रफत अली, जहीर अंसारी, शमीम अहमद, अब्दुल हुसैन, तफ्जजुल हुसैन, इरशाद अहमद, महबूब अली, अकरम कुरैशी, दानिश, शुएब, इरफान, जीशान, जाकिर हुसैन, अयूब फुरकान आदि मौजूद थे।