लखनऊ: शहर के चार मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरु
लखनऊ, अमृत विचार। इलेक्ट्रिक बसों की बंद पड़ी कई सेवाएं मंगलवार से बहाल कर दी गई। ये बसें छोट-छोटे कलपुर्जो की वजह से लखनऊ के दुबग्गा बस डिपो में खड़ी थी। इन बसों को दुरूस्त कराकर शहर के चार मुख्य मार्गो पर चलेगी। इससे दैनिक यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों को पकड़ने के लिए ज्यादा इंतजार …
लखनऊ, अमृत विचार। इलेक्ट्रिक बसों की बंद पड़ी कई सेवाएं मंगलवार से बहाल कर दी गई। ये बसें छोट-छोटे कलपुर्जो की वजह से लखनऊ के दुबग्गा बस डिपो में खड़ी थी। इन बसों को दुरूस्त कराकर शहर के चार मुख्य मार्गो पर चलेगी। इससे दैनिक यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों को पकड़ने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि हर रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई हैं।
दुबग्गा डिपो के एआरएम मनोज शर्मा बताते है कि करीब 12 बसें चार रूटों पर बहाल की गई हैं। इससे बसों का आवागमन और तेज होगा। सवारियों को कम समय में बसें मिलने लगेगी। वर्तमान में लखनऊ क्षेत्र में 40 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनमें से 36 बसें रोजाना चल रही हैं। इन बसों से रोजाना चार से पांच हजार दैनिक यात्री सफर कर रहे है।
रूट नंबर 801 ई- आठ बसें, दुबग्गा से भिटौली, मुंशीपुलिया, हाईकोर्ट से विराज खंड तक
रूट नंबर 701 ई- 10 बसें, दुबग्गा से तेलीबाग होते हुए पीजीआई परिसर तक
रूट नंबर 301 ई- आठ बसें, दुबग्गा से अवध चौराहा, निशातगंज, इंजी. कॉलेज होकर आईआईएम तक
रूट नंबर 1001 ई-10 बसें, दुबग्गा से चारबाग, सिकंदरबाग, 1090 होते हुए गोमतीनगर विराज खंड तक
