अमेठी: किसान कल्याण मिशन की ओर से लगा कृषि मेला
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जगदीशपुर, तिलोई, शाहगढ व अमेठी में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड जगदीशपुर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी ने फीटा काटकर मेले का उद्वघाटन किया। मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. आरके आनन्द द्वारा किसानो को रबी फसलो में लगने वाले कीट …
अमेठी, अमृत विचार। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जगदीशपुर, तिलोई, शाहगढ व अमेठी में किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड जगदीशपुर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश पासी ने फीटा काटकर मेले का उद्वघाटन किया। मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. आरके आनन्द द्वारा किसानो को रबी फसलो में लगने वाले कीट रोग नियंत्रण एवं बचाव की जानकारी एवं कृषि में विविधीकरण एवं जैविक खेती को बढावां देने की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कृषि यंन्त्र खरीदने वाले 3 किसान को मल्टीक्राप थे्रसर , 1 किसान को रोटावेटर, 1 किसान को सुपर सीडर का स्वीकृति पत्र व 3 किसानो को नैपसेक स्प्रेयर का दी गई। साथ ही 4 किसानो को कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। विकास खण्ड तिलोई में मुख्य अतिथिकृष्ण कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख तिलोई द्वारा किसान मेले में लगे हुए विभिन्न विभागो के स्टालो का निरीक्षण किया गया।
कृषि वैज्ञानिक श्रीमती रेनू सिंह द्वारा जैविक खेती एवं रबी फसलो की समसामयिक जानकारी दी गयी। विकास खण्ड शाहगढ में मुख्य अतिथि डीके श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा किसान मेले का उद्वघाटन किया गया तथा विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड अमेठी में मुख्य अतिथि विधायक अमेठी के प्रतिनिधि अनन्त विक्रम सिंह द्वारा कृषको को किसान मेले मे लगे स्टालों का निरीक्षण किया गया।
शाहगढ में कृषि यंन्त्र खरीदने वाले 5 किसानो को मिनी राइसमिल स्ट्रारीपर पम्पसेट के स्वीकृत पत्र व विकास खण्ड अमेठी में कृषि यंन्त्र खरीदने वाले 3 किसानों को रोटावेटर, के स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड शाहगढ में 4 बखारी, 8 स्प्रेयर मशीन, 2 लपेटा पाइप व विकास खण्ड अमेठी में 3 स्प्रेयर मशीन, 1 लपेटा पाइप का वितरण किया गया। सभी 4 ब्लाको के मेलो में बैंको में कुल 117 किसानो को किसान केडिट कार्ड के माध्यम से 1.51 करोड के फसली ऋण के स्वीकृत के पत्र बांटे गये। किसानो द्वारा मेले में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया एवं तकनीकी जानकारियां प्राप्त की।
