बरेली: नहीं भरा टैक्स, शहनाई बरातघर समेत कई दुकानें सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दुकान, बरातघर और घरों का वर्षों से टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई इस माह के अंत तक जारी रहेगी। बुधवार को सुबह 6 बजे ही नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक बरातघर समेत दर्जनों …

अमृत विचार, बरेली। दुकान, बरातघर और घरों का वर्षों से टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई इस माह के अंत तक जारी रहेगी। बुधवार को सुबह 6 बजे ही नगर निगम की टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक बरातघर समेत दर्जनों दुकानों को सील कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि वर्षों से इन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि वे लोग 2016 तक का टैक्स जमा कर चुके हैं। नगर निगम ने बुधवार सुबह सबसे पहले मोहल्ला कहरवान में हिंद प्रेस के पास कार्रवाई की। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने चार दुकानों को सील कर दिया।

इसके बाद टीम ने झूलेलाल द्वार के पास पटेल नगर में दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान टीम में शामिल कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई लेकिन टीम के आगे व्यापारियों की एक न चली। इसके बाद टीम रोडवेज पहुंची। यहां करीब 19 दुकानों को सील किया।

यहां मौजूद दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने किराये के साथ टैक्स भी मकान मालिक को दे दिया लेकिन उन्होंने आगे जमा नहीं किया। इसके बाद भी नगर निगम ने उनकी दुकानें सील कर दी हैं। सील करते वक्त दुकानदारों और नगर निगम की टीम के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही लेकिन सख्ती बरतने पर दुकानदार पीछे हट गए।

हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि नगर निगम के टैक्स का लाखों रुपये इन दुकानदारों पर बकाया है। इसके बाद टीम बिहारीपुर स्थित शहनाई बरातघर को सील कर दिया। बरातघर के मालिक ने वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है। उस पर 23 लाख रुपये टैक्स बकाया है।

कई व्यापारियों ने वर्षों से टैक्स जमा नहीं किया है। नगर निगम द्वारा ऐसे ही चिन्हित व्यापारियों की दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों पर लाखों रुपये बकाया है। यह कार्रवाई इस माह के अंत तक चलेगी।
ललतेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम

संबंधित समाचार