अयोध्या: खेत की रखवाली करने गए वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावसूफी गांव में खेत की देखरेख करने गए 59 वर्षीय अधेड़ की सनसनीखेज तरीके से मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के दोनों पैर एक हाथ और सर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की साइकिल पास में पड़ी हुई थी घटनास्थल से …

अयोध्या, अमृत विचार। खण्डासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावसूफी गांव में खेत की देखरेख करने गए 59 वर्षीय अधेड़ की सनसनीखेज तरीके से मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के दोनों पैर एक हाथ और सर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक की साइकिल पास में पड़ी हुई थी घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शराब की एक खाली बोतल भी मिली है।

पुलिस ने शव पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। खण्डासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावा सूफी गांव के निवासी देवीदीन पुत्र बिंदेश्वरी 59 वर्ष खेती किसानी का काम करते थे। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शनिवार 16 जनवरी को शाम 6 बजे वह अपने घर से बखत तिवारी का पुरवा स्थित अपने गेहूं के खेत की रखवाली की बात कहकर घर से गए थे।

पुलिस के अनुसार उनके दोनों पैर फैक्चर है एक हाथ के साथ सिर पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना के बाद देरी से पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा थानाध्यक्ष खंडासा कृष्णकांत यादव थाना अध्यक्ष कुमारगंज व इनायतनगर पुलिस घटना के सभी पहलुओं का निरीक्षण किया।

मृतक के पुत्र आशीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की प्राप्त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलते ही उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार