बरेली: उखड़ी सड़क पर बिछा रहे पत्थर, कालीबाड़ी के लोगों को नहीं मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। श्यामगंज पुलिस चौकी की ओर से कालीबाड़ी रोड पर ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। जल निगम के अधीन कार्य कर रही गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था अब सड़क पर डिप बनवा रही है। कई डिप बनाकर उनके ऊपर ढक्कन भी रखे जा चुके हैं। इसके साथ चौकी की …

अमृत विचार, बरेली। श्यामगंज पुलिस चौकी की ओर से कालीबाड़ी रोड पर ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। जल निगम के अधीन कार्य कर रही गाजियाबाद की कार्यदायी संस्था अब सड़क पर डिप बनवा रही है। कई डिप बनाकर उनके ऊपर ढक्कन भी रखे जा चुके हैं। इसके साथ चौकी की ओर से उखड़ी कालीबाड़ी रोड पर पत्थर बिछाने का कार्य भी शुरू करा दिया है।

पत्थरों को मिट्टी डालकर भी दबाया जा रहा है। पत्थर बिछने के बाद कालीबाड़ी के लोगों के साथ राहगीरों को भी सड़क से निकलने में सुविधा होगी। हालांकि, अभी सड़क नहीं बनेगी। इसके लिए कालीबाड़ी क्षेत्र के लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। सड़क पर पत्थर बिछने का भी कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा।

कालीबाड़ी रोड की दुकानों पर फिर ग्राहक आने शुरू हो जाएंगे। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी बताते हैं कि पहले चरण में सड़क पर पत्थरों की लेयर बिछाई जा रही है। पत्थर लोडर से भी दबाया जाएगा। बता दें कि बुलडोजर से गहरी खुदाई होने की वजह से कालीबाड़ी क्षेत्र के व्यापारियों का कई माह कारोबार प्रभावित रहा।

करीब आठ माह तक सीवर लाइन बिछाने के लिए इस रोड पर खुदाई चली। एक साइड में लाइन बिछने के बाद दूसरी साइड में लाइन बिछाई गई। इससे कालीबाड़ी के लोगों ने नुकसान के साथ बाहर आने-जाने में भी दिक्कत झेलनी पड़ी।

पेयजल लाइन दर्जनों बार क्षतिग्रस्त हुई। लोगों के घरों में कई दिनों तक पानी नहीं आया। टैंकरों से पानी मंगाकर दैनिक कार्य किए। इधर, जल निगम के जूनियर इंजीनियर संजय त्यागी को फोन किया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

संबंधित समाचार