बरेली: झगड़ रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, फिर आया शराबी और किया कुछ ऐसा कि…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका फोन करके लंबे समय से परेशान कर रही थी। इससे नाराज युवक उससे मिलने बरेली आया और फिर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच वहां से एक शराबी जा रहा था। उसने लड़की को कहते सुना कि वह अपने मजहब के लोगों को बुलाकर उसकी हत्या करवा …

अमृत विचार, बरेली। शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका फोन करके लंबे समय से परेशान कर रही थी। इससे नाराज युवक उससे मिलने बरेली आया और फिर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच वहां से एक शराबी जा रहा था। उसने लड़की को कहते सुना कि वह अपने मजहब के लोगों को बुलाकर उसकी हत्या करवा देगी। यह सुनते ही शराबी ने यूपी 112 पर फोन कर दिया कि हरुनगला में दो संप्रदाय के लोगों में झगड़ा होने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका शांति भंग में चालान कर दिया।

पीलीभीत के रहने वाले युवक का वहीं की रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। युवती नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच युवक की शादी कहीं और हो गई। इसके बाद लड़की बारादरी के हरूनगला में आकर पढ़ाई करने लगी लेकिन उसने प्रेमी को फोन करना नहीं छोड़ा। वह लगातार फोन पर उसे धमका रही थी। इससे परेशान युवक सोमवार की शाम उससे मिलने हरूनगला आया। लड़की से बातचीत के दौरान उनमें विवाद हो गया।

इसी बीच वहां से एक शराबी निकल रहा था। उसने लड़की को यह कहते हुए सुना कि वह अपने समुदाय के लड़कों को बुलाकर उसकी हत्या करवा देगी। यह सुनते ही शराबी को लगा कि कहीं दो समुदाय आपस में न भिड़ जाएं, इसलिए उसने यूपी 112 पर दो समुदायों के बीच बवाल होने की सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शराबी को पकड़कर थाने ले आई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

संबंधित समाचार