हल्द्वानी: कठघरिया में ट्रांसफॉर्मर में हर दूसरे दिन ब्लास्ट, पानी भी ठप
हल्द्वानी,अमृत विचार। कठघरिया के रामणी जसुआ में एक बार फिर शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया। इससे रामणी जसुआ समेत कई कालोनियों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी। इसके साथ ही अधिकांश घरों में नलकूप से पानी की आपूर्ति होती हैं तो ऐसे में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गयी। इससे क्षेत्रवासियों …
हल्द्वानी,अमृत विचार। कठघरिया के रामणी जसुआ में एक बार फिर शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया। इससे रामणी जसुआ समेत कई कालोनियों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी। इसके साथ ही अधिकांश घरों में नलकूप से पानी की आपूर्ति होती हैं तो ऐसे में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गयी। इससे क्षेत्रवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कठघरिया के रामणी जसुआ में आए दिन ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट से क्षेत्रवासी परेशान हैं। ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने से मंगलानगर, डिफेंस कालोनी, कालिका कालोनी, शाह कालोनी समेत कई कालोनियों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दूसरे दिन ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होता रहता है। इससे आए दिन बिजली की आपूर्ति ठप हो जाती है।
वहीं, बिजली की आपूर्ति ठप होने से नलकूप से भी पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। ऐसे में करीब आठ हजार से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। विभाग की ओर से सही तो कर दिया जाता है लेकिन अभी तक इसका ठोस उपाय नहीं किया गया है। विद्युत विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि बार-बार ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट होने की जानकारी उन्हें नहीं हैं। इस संबंध में अधीनस्थों से बात की जाएगी और ठोस उपाय किया जाएगा।
