हल्द्वानी: सत्येंद्र को न्याय दिलाने के लिए आगे आए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचाार। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए सत्येंद्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उसके साथ तमाम सामाजिक संगठन खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को भीम फोर्स, सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के ऊपर नगर निगम के द्वारा किए गए गैरकानूनी कृत्य व अत्याचार के खिलापफ नगर निगम …

हल्द्वानी,अमृत विचाार। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए सत्येंद्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उसके साथ तमाम सामाजिक संगठन खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को भीम फोर्स, सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित के ऊपर नगर निगम के द्वारा किए गए गैरकानूनी कृत्य व अत्याचार के खिलापफ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

जिसके बाद एसडीएम कोर्ट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह को एक ज्ञापन दिया। नगर निगम द्वारा घर से बेदखल किए गए सत्येंद्र व उनकी गर्भवती पत्नी संगीता का तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना के आज 14वां दिन था। इस दौरान उनके समर्थन में आए विभिन्न संगठनों ने नगर निगम प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनके साथ जो अन्याय किया गया है काफी निंदनीय व अशोभनीय है। जबकि आज देश में कोरोना को लेकर विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं, उन्हें उनके ही घर से निकालना न्यायोचित नहीं है। कहा कि पीड़ित सत्येंद्र कुमार बीमार हैं तथा उनकी पत्नी संगीता गर्भवती हैं। ऐसे में उनको उनके पुश्तैनी मकान से निकाल देने में नगर निगम का गुंडाराज व अन्याय साफ नजर आता है। कहा कि पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। पुतला दहन करने वालों में पीड़ित सत्येंद्र कुमार, उनकी पत्नी संगीता के साथ भीम पफोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश राज, अंबेडकर पार्षद रवि बाल्मीकि, सुन्दर लाल आर्या, शबाब, कुलदीप सिंह, मनोज कुमार रुकमणी अभिषेक अनुज कुमार, अंकुश चैध्री, विक्रम शिलालेन, कुलदीप सिंह, दिलावर सिंह, मंजू आर्य, अक्षय, विक्की, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद थे।