मुरादाबाद में गहरी हैं दवा के काले कारोबार की जड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में बिना लाइसेंस संचालित दवा की दुकानों की जांच शुरू कर दी गयी है। शुक्रवार ड्रग विभाग की टीम ने रेजी स्ट्रीट की केसी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम की यह कार्रवाई वारसी नगर के बचून मेडिकल स्टोर के लिंक के आधार पर की गयी। कार्रवाई में चार तरह की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में बिना लाइसेंस संचालित दवा की दुकानों की जांच शुरू कर दी गयी है। शुक्रवार ड्रग विभाग की टीम ने रेजी स्ट्रीट की केसी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम की यह कार्रवाई वारसी नगर के बचून मेडिकल स्टोर के लिंक के आधार पर की गयी। कार्रवाई में चार तरह की दवाएं सील की गयीं। चारों एंटीबायोटिक दवाओं का विवरण पता करने क लिए टीम ने दवाखाना के संचालक से सेल व पर्चेज का ब्योरा मांगा है।

शिकायती कार्रवाई में औषधि प्रशासन को वारसी नगर में बिना लाइसेंस दवा के कारोबार प्रमाणित हुआ। संचालक ने इस बात की जानकारी दी कि उसने केसी मेडिकल स्टोर से दवाओं का कारोबार शुरू किया है। इसके लिए टीम ने केसी मेडिकल पर छापेमारी की। टीम को बचून मेडिकल की दवाओं का विवरण तो नहीं मिला। इस बीच चार ऐसी दवाएं पकड़ी गयीं जिनका कारोबार नियमानुसार नहीं हो रहा था।

औषधि निरीक्षक पंकज जैन ने बताया कि रेती स्ट्रीट की दुकान से बचून मेडिकल का कनेक्शन पता किया जा रहा है। यह दुकान होल सेल वाली है। यहां से बीस हजार रुपये की दवाएं सीज की गयी हैं। वारसी नगर के दवाखाना में मिली दवा केसी मेडिकल में नहीं मिली है, लेकिन सीरप सहित चार जनरल दवाएं सील की गयीं हैं। फर्म के प्रोपराइटर से दुकानदारी का विवरण मांगा गया है। उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

दवाओं के काले कारोबार की एक झलक
-दो साल पहले ड्रग विभाग ने भोजपुर के फेकरी मालिक निवासी आसिफ को पकड़ा था। नकली दवा के कारोबार में इसे जेल की हवा खानी पड़ी। वह ब्रांडेड दवा के साथ सेक्सपावर बढ़ाने वाली दवाएं बनाने लगा। पैकिंग मशीन और उपकरण सितंबर माह में पकड़ा गया।

-साल 2020 में पंद्रह फरवरी को विभाग ने गलशहीद थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें डीके फर्मा के नाम से बनी दवाओं का जखीरा मिला था। पता चला था कि मुरादाबाद से अलीगढ़, मेरठ, बरेली, बदाऊं और वेस्ट के कई जिलों को दवाओं की आपूर्ति की जाती थी।

-वर्ष 2020 के पांच फरवरी को कटघर पुलिस ने गोविंद नगर क्षेत्र में दवाओं के काले कारोबार का खुलासा किया था। मुहल्ले के एक नंबर गली में जसवीर सिंह के घर से टीम ने दवाओं की खेप मिली थी। घर के गोदाम में सेक्स पावर बढ़ाने वाले दवांए पाईं गईं थी। अवैध और फेक नाम की दवाओं के कारोबार में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी।

-सोलह सितंबर 2018 को विभाग की टीम ने मझोला थाना क्षेत्र के करूला इलाके से नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का भंडा फोड़ा था। यहां मरगूब हुसैन के घर के बेड से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा मिली थी। नामी दवाओं के नाम पर फर्जी दवा बनाने के इस कारोबार में प्रशासन ने हबीबी मेडिकल के प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार