हल्द्वानी: पांच सौ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार प्रशिक्षण
अमृत विचार, हल्द्वानी। नगर के पांच सौ से ज्यादा युवाओं को रोजगार जनित प्रशिक्षण दे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उत्तथान कार्यक्रम के तहत इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। अप्रैल माह से शुरु हो रहे वित्तिय वर्ष से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी …
अमृत विचार, हल्द्वानी। नगर के पांच सौ से ज्यादा युवाओं को रोजगार जनित प्रशिक्षण दे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उत्तथान कार्यक्रम के तहत इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। अप्रैल माह से शुरु हो रहे वित्तिय वर्ष से इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगा।
मिशन के अंर्तगत संचालित होने वले उत्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष की आयु तक युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने को मौका मिलेगा। इसमें कम पढ़े लिखे युवा भी आसानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि ब्यूटी कल्चर, फैशन डिजाईनिंग सहित एक दर्जन से ज्यादा ट्रेडों में युवाओं को उनकी रुचि के अनुरुप प्रशिक्षण दिया जाएगा । 2014 से संचालित मिशन के तहत अब तक छह सौ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ दिया जा चुका है।
————
पिछले वर्ष नही हुआ उत्थान
प्रत्येक वर्ष चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिए कोविड -19 के चलते युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित नही किया गया। प्रशिक्षण की तैयारियों के बावजूद आपात स्थिती को देखते हुए कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था। जबकि दो सौ से ज्यादा लोगों के आवेदन भी तब तक पहुंचे थे।
———–
प्रशिक्षण में सबसे ज्यादा महिलाओं की रुचि
अनेक ट्रेडों में प्रशिक्षण आयोजित होते हैं , लेकिन फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटी कल्चर व हेयर ड्रेसिंग ट्रेडों मे सबसे ज्यादा महिलाओं की रुचि बढ़ी है। इन ट्रेडों में लगभग दो सौ से ज्यादा महिलाओं के आवेदन आते हैं।
————
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण अप्रैल माह से आयोजन होना है। इसके लिए फरवरी माह से आवेदन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। अर्चना सिंह, मिशन ऑगेनाइजर,
