बस्ती में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 घायल
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सात लोगों को उस समय रौंद दिया जब वह गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो की इलाज के दौरान। वहीं इस हादसे में …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सात लोगों को उस समय रौंद दिया जब वह गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो की इलाज के दौरान। वहीं इस हादसे में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। ये लोग पिकअप गाड़ी से गोरखपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल देर रात अमित, अनिकेत तथा बनवारी लाल की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है।
