बरेली: 15 दिन में ऋण पत्रावलियों का निस्तारण करें- केंद्रीय मंत्री
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में जरी, टेलरिंग, नाई एवं हलवाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 35 लाभार्थियों को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वरोजगार स्थापित करने में आ रही समस्याएं सुनीं। जिसमें स्वरोजगार से …
अमृत विचार, बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में जरी, टेलरिंग, नाई एवं हलवाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 35 लाभार्थियों को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने स्वरोजगार स्थापित करने में आ रही समस्याएं सुनीं। जिसमें स्वरोजगार से जुड़े लोगों ने बैंकों की लापरवाही से ऋ ण पत्रावलियों के लटकने के मामले उठाए। इसे गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने बैंक प्रबंधकों को आड़े हाथों लिया।
बैंक प्रबंधकों को 15 दिन में ऋ ण पत्रावलियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से बैंकों से संबंधित समस्याएं आने पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक से संपर्क करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष गंगवार ने कहा है कि वर्तमान परिवेश में स्वरोजगार के माध्यम से ही बेरोजगारी समस्या से निपटा जा सकता है। एक स्वरोजगार का व्यक्ति अपने साथ कम से कम 3-4 लोगों को जोड़कर उनको भी रोजगार देता है। प्रदेश सरकार प्रशक्षिण, ऋ ण आदि के माध्यम से लोगों को लगातार स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने उद्योग विभाग द्वारा लगवाए गए जरी जरदोजी के स्टाल का भी अवलोकन हस्तशिल्पियों को अपनी डिजाइन में अच्छी फिनीशिंग करने का सुझाव दिया। एक उत्पाद एक जिला, वित्त पोषण सहायता, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पांच लोगों को ऋ ण वितरण के चेक वितरित किए। केंद्रीय मंत्री ने माटी से बनाए उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋ षि रंजन गोयल, भाजपा नेता गुलशन आनंद, रमेश जैन, मोहम्मद फारुक खान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण किया
केंद्रीय मंत्री ने पराग डेरी, माटी कला और उद्योग विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया। पराग डेरी विभाग की चलाई जा रही योजनाओं में गोकुल पुरस्कार योजना के तहत जितेंद्र सिंह को 51 हजार रुपये का चेक व पीतल धातु का स्मृति चिह्न और नंद बाबा पुरस्कार योजना के तहत बालेश्वर पाठक को 21 हजार रुपये का चेक व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के लाभार्थी राजेंद्र प्रसाद को मार्जिन मनी योजना का 9375 रुपये का चेक सौंपा गया।
